भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घर का शुभारंभ

Spread the love

बिलासपुर ।  भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक माह तक निरंतर चलने वाले प्याऊ घर का आज सम्पूर्ण राज्य में एक साथ  शुभारंभ हुआ। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में 6 स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव के करकमलों से हुआ।

ग्रीष्मकाल की तीव्र गर्मी को देखते हुए प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के 6 अलग – अलग क्षेत्रों में 9 अप्रैल को प्याऊ घर का भव्य उद्घाटन डॉ. सोमनाथ यादव  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी,राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, व सहायक राज्य आयुक्त स्काउट  भूपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

प्याऊ घर के उद्घाटन के साथ ही जिला संघ बिलासपुर के द्वारा डॉ. सोमनाथ यादव का जन्म दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स हर उस स्थान पर तैयार रहते हैं, जहां जनता के प्रति सेवा देने का कार्य संचालित हो। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है,बल्कि स्काउटिंग के मूल सिद्धांत – सेवा, त्याग और समर्पण का वास्तविक स्वरूप भी प्रस्तुत करता है।

गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे प्याऊ घरों के विषय में जानकारी दिया गया lकार्यक्रम में बिलासपुर जिले के मुख्यालय आयुक्त गाइड गायत्री तिवारी(प्राचार्य सेजेस सरकंडा),जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव , जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला सचिव लता यादव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव,

स्काउटर – शत्रुहन लाल सूर्यवंशी , अनील सोनवानी, शशांक विश्वकर्मा निखिल सिंह,गाइडर – सुष्मिता शर्मा, डॉ.भारती दुबे,अपर्णा सारखेल,स्वाति हार्डिकर,किरणबाला पाण्डेय,रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह,आरती राय, उषा रानी नेताम, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी बृजवासी, रागनी चौधरी, अनीता दान, शशिकला साहू, देवकिरण साहू  , निशा साहू एवं निधि कश्यप , जिले के  स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, स्काउटर – गाइडर मुख्य रूप से समिल्लित हुए।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!