हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

गरियाबंद ।  जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर से सुशासन तिहार 2025 के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के दौरान यह जागरूकता रथ जिले के गांवों एवं नगरीय निकायों में जाकर लोगों को सुशासन तिहार के तहत अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रभारी सचिव श्री गुप्ता एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस दौरान आवेदन लिखने में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों से भी मुलाकात की। साथ ही नागरिकगणों को आवेदन प्रस्तुत करने में आवश्यक सहयोग करने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पंचायतों एवं नगर मुख्यालय में समाधान पेटी स्थापित किया गया है।

इसमें नागरिकगण अपने आवेदन को डाल सकते है। 11 अप्रैल तक आवेदन लेने का महाअभियान जारी है। इसके पश्चात दूसरे चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया जायेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों के समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों के समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!