इंदिरा विहार कॉलोनी में रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत और व्यंजनों का लुत्फ उठाया
रायपुर। महिला कल्याण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 22 मार्च, शनिवार को इंदिरा विहार कॉलोनी में किया गया। समाज की सचिव माधुरी तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगीत, नृत्य, हाउज़ी गेम और लजीज व्यंजनों के साथ महिलाओं ने होली मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम में समाज की सह-सचिव रेहाना खान, कोषाध्यक्ष कविता घोष सहित कृति गंगाजली, सुप्रभा आचार्य, पुष्पा पटेल, आभा पांडे, ज्ञानती शाह, तारा गोस्वामी, सरिता चौहान, प्रीति रवि, सीमा दिग्रसकर, राखी कोस्टा, लिपि दास गुप्ता, रोजा सिंह, शेफाली घोष, बबीता मिश्रा, गीता रावत, सविता शर्मा, सरला शर्मा, वंदना देवांगन, लक्ष्मी, माया कपाले, नागमणि राव, दुर्गेश साहू, किरण बाला पांडे, मनोरमा चौकसे, किरण ठाकुर, रजनी भारत, फरीदा हुसैन, भारती सिन्हा, एंजेलिना राज, रेणुका मसीह, दिव्या भौमिक, प्रभा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।

सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पारंपरिक अंदाज में होली की शुभकामनाएं दीं। समाज की ओर से यह संदेश दिया गया कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों का पर्व है, जिसे सभी को एकता और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।









