हनुमान जन्मोत्सव: ‘धर्म जागृति मंच’ की शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, पहली बैठक संपन्न

Spread the love

बिलासपुर। ‘धर्म जागृति मंच’ द्वारा इस वर्ष शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा की पहली बैठक सिंधु भवन, तोरवा में संपन्न हुई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ और प्रमुख आकर्षण

पंचमुखी हनुमान मंदिर, बुधवारी बाजार से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे हनुमान जी की पूजा-अर्चना और हवन से होगी, जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे से भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

शोभायात्रा में विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें शामिल होंगे:
✅ धुमाल और डीजे
✅ सुदर्शन अखाड़ा दल
✅ कर्मा, पंथी और सुआ नृत्य
✅ राउत नाचा
✅ हनुमान जी की भव्य झांकी

शोभायात्रा का मार्ग

शोभायात्रा रेलवे परीक्षेत्र, बुधवारी बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बंगाली स्कूल चौक, तोरवा थाना, गुरुनानक चौक, जगमल चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से निकलेगी और भव्य आयोजन के साथ संपन्न होगी।

सामाजिक संगठनों का समर्थन

बैठक में छत्तीसगढ़ सामाजिक विकास मंच के सुनील राय भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को प्रोत्साहित किया।

 

 

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!