मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को बंद करने का प्रभावी कदम : चौधरी

Spread the love

सारंगढ बिलाईगढ़ । सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन एकादशी के पावन तिथि में किया गया। सुबह से मंडी परिसर में वर वधु के परिजनों से भीड़भाड़ रहा। इस विवाह में राज्य शासन की ओर से वधु के बैंक खाता में 35 हजार रुपए का अनुदान दो तीन दिन में ऑनलाइन दिया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में वेदी के अग्निकुंड में शादी के फेरे सहित सिंदूर बंदन, जयमाला और मंगलसूत्र का रस्म पूरा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर वर वधु को 35 हजार का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। वित्त मंत्री ने सभी नव वर वधु जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह शासकीय आयोजन सिर्फ अनुदान के लिए नहीं है, बल्कि देश और समाज में दहेज रूपी फैले कुरीति को मिटाना है। आज  218 युवा जोड़े और उनके पालकों ने समाज सुधार की दिशा में एक कदम उठाया है जो भविष्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, गुरपाल भल्ला, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, सुभाष जालान, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा उपस्थित थे।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!