मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व रंगों, उमंग और आनंद का प्रतीक है, जो प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रंगपंचमी, होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला पर्व है, जो समाज में मेल-मिलाप और उल्लास का वातावरण बनाता है। इस दिन लोग रंग-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता को अपनाने और दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि रंगपंचमी सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह लेकर आए।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!