रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया स्थित मयूर कॉलेज के पास हुआ।

तेज रफ्तार कार के टायर फटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज गति से जा रही कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग मौके पर ही मौत के शिकार हो गए।

शवों की पहचान जारी, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना में महिलाएं भी शामिल हैं, लेकिन शव क्षत-विक्षत होने के कारण अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार नंबर CG04NQ5063 के आधार पर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाइवे पर लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस दर्दनाक हादसे के बाद नेशनल हाईवे-53 पर लंबा जाम लग गया। रायपुर एएसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को नियंत्रित कर जाम हटाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!