सूने मकान को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और नकदी

Spread the love

रायगढ़ में घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ सगाई कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था।

घर लौटने पर टूटा दरवाजा और खाली अलमारी देख उड़े होश

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बसंत कुमार राठौर सालासर स्टील एंड पावर लिमिटेड, गेरवानी में प्राइवेट नौकरी करते हैं और रायगढ़ शहर के धागरडीपा झाकर गली में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को अपने परिवार के साथ मूल गांव नंदौरखुर्द में सगाई कार्यक्रम में गए थे। जाते समय उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी भी दी थी।

5 मार्च की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का नजारा देख सन्न रह गए। मकान का लोहे का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था। शक होने पर उन्होंने घर के भीतर जाकर सामान चेक किया, तो देखा कि हॉल में रखी लोहे की अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था और लॉकर खुला हुआ था। जांच करने पर पाया गया कि लॉकर से दो पर्स गायब थे, जिनमें सोने-चांदी के जेवर और करीब 10 हजार रुपये नकद रखे थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, चोरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बसंत कुमार ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!