संभल सीओ अनुज चौधरी की सुरक्षा पर उठे सवाल, पिता ने सरकार से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Spread the love

विपक्षी नेताओं के बयानों को ISI भी कर रही नोटिस, परिवार को बढ़ा खतरा

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच उनके पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि “विपक्षी नेताओं के बड़बोले बयानों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी नोटिस कर रही है, जिससे अनुज चौधरी की जान को खतरा बढ़ गया है।”

सांसद संजय सिंह को बृजपाल सिंह का करारा जवाब

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर अनुज चौधरी के पिता बृजपाल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “देश की प्रतिष्ठा की रक्षा करने वाला व्यक्ति लफंडर नहीं होता। बल्कि लफंडर वह होता है जो शराब घोटाले में जेल जाता है और पूरी दिल्ली को बर्बाद कर देता है। ऐसे लोगों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”

क्या था संभल सीओ अनुज चौधरी का बयान?

संभल सीओ अनुज चौधरी ने अपने एक बयान में मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि वे होली के दिन घर पर नमाज पढ़ें या बाद में नमाज अदा करें। इस बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें “लफंडर टाइप का सीओ” कहा था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

“संभल के मुसलमान भी सीओ के बयान से सहमत”

बृजपाल सिंह ने कहा कि “संभल के मुस्लिम समुदाय ने अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया है। किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने उनके बयान पर आपत्ति नहीं जताई, बल्कि कई लोगों ने अपनी नमाज का समय बदल दिया। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”

संभल जामा मस्जिद पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और लाइटिंग की अनुमति देते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने यह फैसला रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए दिया है।

 

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!