दिल्ली पुलिस का भिलाई में बड़ा ऑपरेशन: 25 करोड़ की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी से बदलना चाहता था पहचान

Spread the love

🔹 दिल्ली-छत्तीसगढ़ में कई वारदातों को दे चुका था अंजाम
🔹 चोरी के पैसों से खरीदा गया सामान जब्त, ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना


भिलाई: करोड़ों रुपये की चोरी कर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी लोकेश श्रीवास को दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ रुपये की चोरी का मास्टरमाइंड है। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जैसे ही भिलाई पहुंची, स्थानीय पुलिस भी हैरान रह गई।

दिल्ली-छत्तीसगढ़ में कई वारदातों को दे चुका था अंजाम

लोकेश श्रीवास दिल्ली के अलावा भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बदलने की योजना बना रहा था, लेकिन दिल्ली और भिलाई पुलिस के संयुक्त अभियान में वह धर लिया गया।

फिल्मी अंदाज में दी थी 25 करोड़ की बड़ी चोरी को अंजाम

सितंबर 2023 में दिल्ली के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में हुई 25 करोड़ की चोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी थी। लोकेश ने पहले बगल की बिल्डिंग से ज्वेलरी शॉप की छत पर चढ़ाई की। फिर रात के समय जब दुकान बंद थी, उसने छत का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम में बड़ा छेद कर वहां से करीब 30 किलो सोना, हीरे की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गया।

भिलाई से गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदा सामान जब्त

दिल्ली पुलिस की टीम ने भिलाई के स्मृति नगर इलाके से लोकेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के पैसों से खरीदे गए टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। आरोपी को बुधवार शाम ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना कर दिया गया।

पहले भी हो चुका था गिरफ्तार, जमानत पर छूटा था

लोकेश श्रीवास छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला है और इससे पहले भी भिलाई से गिरफ्तार हो चुका है। पिछली गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था, जिसके बाद उसने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

पूछताछ में किया कबूल, पुलिस ने फिर दबोचा

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में लोकेश ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही बड़ी पहचान छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!