समय पर रेफर न करने से गई जान, जच्चा-बच्चा की मौत: लापरवाही पर नर्स सस्पेंड

Spread the love

19 घंटे तक लापरवाही, समय पर रेफर न करने से गई जान

जिले के आदिवासी बाहुल्य मरवाही के निमधा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुरपा गांव की प्रसूता बुधवारिया बाई भैना और उसके नवजात की मौत स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण हुई।

क्या है पूरा मामला: प्रसूता बुधवारिया बाई को 10 फरवरी की सुबह 10 बजे परिजन बेहतर इलाज के लिए निमधा उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में पदस्थ नर्स पुष्पाजलि राठौर और स्टाफ ने प्रसूता को 19 घंटे तक भर्ती रखा। अत्यधिक रक्तस्राव होने के बावजूद उसे समय रहते जिला अस्पताल रेफर नहीं किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तस्राव रोकने के लिए कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिए, लेकिन स्थिति गंभीर होती गई।

रेफर में देरी और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचना: रात 3 बजे जब प्रसूता की हालत नाजुक हो गई, तब नर्स ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। परिवार ने खुद निजी वाहन की व्यवस्था कर 4:45 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 5:15 बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया।

कलेक्टर ने की जांच, नर्स सस्पेंड: इस घटना को हमने 11 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जांच कराई। जांच में उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में पदस्थ नर्स पुष्पाजलि राठौर को लापरवाही का दोषी पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्स पुष्पाजलि राठौर को निलंबित कर दिया।

यह हृदयविदारक घटना स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और कुप्रबंधन को उजागर करती है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!