होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Spread the love

रायपुर: होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा दी है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जो गोंदिया से छपरा और पटना के बीच चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 11 मार्च से 14 मार्च के बीच संचालित होंगी, जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें गोंदिया से छपरा और पटना के लिए चलाई जाएंगी:

  • गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन: दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड होते हुए छपरा पहुंचेगी।
  • गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन: दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ से होकर पटना पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ये ट्रेनें एक या दो फेरे के लिए संचालित होंगी:

  • ट्रेन नंबर 08863/08864 – गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरा)
  • ट्रेन नंबर 08895/08896 – गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरा)
  • ट्रेन नंबर 08897/08898 – गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे)

होली के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, इसलिए यात्रियों को एडवांस में टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है।

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!