होली में भांग पीने से पहले जान लें खतरे! हाई बीपी से लेकर मानसिक असंतुलन तक हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Spread the love

होली की मस्ती में भांग न पड़े भारी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

होली का त्योहार रंग, उमंग और मस्ती से भरा होता है। इस मौके पर कई लोग ठंडाई और अन्य खाद्य पदार्थों में भांग मिलाकर सेवन करते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में भांग का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह हाई बीपी, एंजाइटी, याददाश्त कमजोर होने, चिड़चिड़ापन, नींद न आने और भूख कम होने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और हृदय रोग से ग्रसित लोगों को भांग के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

भांग के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान

मानसिक असंतुलन और एंजाइटी
भांग के अधिक सेवन से मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ सकता है। यह मानसिक असंतुलन, डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

याद्दाश्त और ध्यान क्षमता पर असर
भांग का अधिक सेवन याद्दाश्त कमजोर कर सकता है और सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा
भांग के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा
स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को भांग के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भस्थ शिशु के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

भूख और नींद की समस्या
भांग के सेवन से भूख कम हो सकती है और नींद न आने की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।

होली की मस्ती में स्वास्थ्य का रखें ध्यान

भांग का सेवन करने से पहले उसके प्रभावों को समझना जरूरी है। अगर आप होली पर इसका सेवन कर रहे हैं तो संतुलित मात्रा में ही करें और अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो इसे पूरी तरह से अवॉयड करें।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!