अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, स्कूल खाली कराए गए

Spread the love

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के 10 प्रमुख निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराया गया।

हालांकि, घंटों तक चली सघन तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि यह धमकी फर्जी थी और किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दोपहर की पाली में विस्फोट का था दावा

जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP) हर्षद पटेल ने बताया कि ये धमकी भरे ई-मेल सुबह की पाली खत्म होने के बाद प्राप्त हुए थे। ई-मेल में दावा किया गया था कि दोपहर के समय स्कूलों में बम विस्फोट किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर उन सभी स्कूलों में दोपहर की पाली के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई। विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही अहमदाबाद पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई। डॉ. हर्षद पटेल के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों ने मोर्चा संभाला। बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता, श्वान दस्ता और विध्वंस-रोधी दलों ने प्रत्येक स्कूल में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत और बारीकी से की गई जांच के बाद पुलिस ने घोषित किया कि स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है।

एक जैसी थी ई-मेल की सामग्र

पुलिस के अनुसार, सभी 10 स्कूलों को भेजे गए ई-मेल की विषयवस्तु एक जैसी थी। हालांकि, जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अभी ई-मेल की सटीक सामग्री का खुलासा नहीं किया है। अब इस मामले की जांच का केंद्र यह पता लगाना है कि ये मेल किसने और कहां से भेजे थे। अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ई-मेल के आईपी एड्रेस और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!