मालवाहक वाहन में बैठे 13 लोगों की हादसे में मौत, रायपुर में ट्रेलर से हुई भिड़ंत

Spread the love

सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में रायपुर बदौला बाजार रोड, सारागांव के पास मालवाहक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में महिलाएं समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।  जैसे ही ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हुई तो तेज आवाज हुई तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हादसे के शिकार लोगों की मदद की।

कैसे हुआ हादसा
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब मालवाहक चौथियाछट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। सामने से आ रहे ट्रेलर की मालवाहक के भीषण टक्कर हो गई। खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर के बाद से ही रायपुर में हड़कंप मच गया है। हाससे में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

मौके पर हुई 13 लोगों की मौत
रायपुर के बदौलाबाजार रोड, सारागांव के पास मालवाहक और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई जिसमें मौके पर ही 13 लोगों की जान चली गई। ये घटना बहुत ही भयावह थी जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में रायपुर के डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने की मदद
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही हादसा हुआ तो तेज आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी और फिर घायल लोगों की मदद की। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक इस बारे में इतनी सटीक जानकारी नहीं आई है कि हादसा हुआ कैसे और किसकी गलती है।

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!