नींद में थे, हमेशा के लिए सो गए 13 लोग पढ़ें रायपुर हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर में देररात करीब एक बजे हुए हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। खरोरा में बालोदाबाजर रोड पर ट्रेलर और माजदा की टक्कर होने से हादसा हुआ, जिसकी पुष्टि रायपुर के SP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने की। न्यूज24 से बातचीत में उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या अब 13 हो चुकी है। मरने वाले लोगों में ज्यादातार महिलाएं और बच्चे हैं। सभी लोग किसी की छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

मालवाहक वाहन माजदा में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। ट्रेलर से माजदा की टक्कर हुई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। कुछ लोग ट्रेलर और माजदा के नीचे कुचले जाने से मारे गए। कुछ लोगों की जान सड़क पर सिर लगने से गई। लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी स्थिति में मालवाहक वाहनो में बैठकर यात्रा न करें। हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

महिला ने बताया कैसे हुआ हादसा
न्यूज24 से बातचीत करते हुए हादसे की आंखों देखी प्रत्यक्षदर्शी उमरो बाई ने बताई। उन्होंने बताया कि खरोरा के माना गांव में छठी का कार्यक्रम था। रात करीब 11:30 के आस-पास गांव के लोग एक साथ कार्यक्रम में रवाना हुए थे। खरोरा रोड से चटौत ग्राम के लिए निकले थे कि बीच सड़क चल रहे ट्रेलर से गाड़ी टकरा गई। हादसे में एक तरफ के सोए हुए सभी लोग मारे गए। बाकी घायल हुए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया था। रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह हादसे में घायल लोगों से मिलने अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। विधायक गुरु खुशवंत भी अस्पताल आए और उन्होंने हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और पुलिस को दी। उन्होंने आर्थिक मदद करने की भी वादा घायलों से किया।

मृतकों में 6 महीने की बच्ची शामिल
SP उमेद सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले 13 लोगों में 9 महिलाएं, 2 जवान लड़कियां, एक युवक और 6 महीने की बच्ची शामिल है। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर में चल रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!