हिंदी सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 16 साल बीत चुके हैं। तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के जीवन पर आधारित इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। अब 16 साल बाद, फिल्म के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है – ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल (3 Idiots Sequel) की तैयारियां जोरों पर हैं।
निर्देशक राजकुमार हिरानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रंछोड़दास (आमिर खान), राजू (शरमन जोशी) और फरहान (आर माधवन) की तिकड़ी को वापस लाने की तैयारी में हैं।










