बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की ‘धुरंधर’ का जलवा: ओपनिंग डे पर टॉप फिल्मों को पीछे छोड़ते ही कमाई का रिकॉर्ड बनाया

Spread the love

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े है। ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 2025 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। ‘धुरंधर’ में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी अहम रोल में हैं। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने इन एक्टर्स की फिल्मों को भी मात दी है।

फिल्म को मिला सिंगल रिलीज का फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इकलौती बॉलीवुड फिल्म थी। ऐसे में फिल्म क्लैश से बच गई है और बॉक्स ऑफिस पर चौतरफा राज कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने शुक्रवार रात 11 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर किया। इसी के साथ इसने कई फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है।

2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने ‘सैयारा’ के ओपनिंग कलेक्शन को मात दे दी है। इसी के साथ धुरंधर साल 2025 की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। अब फिल्म का अगला निशाना ‘थामा’ है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी।

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!