माटी पहाड़–जशपुर मार्ग पर यात्री बस पलटी, बड़ा हादसा टला

Spread the love

जशपुर । माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जा रही एक यात्री बस रविवार को अकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास अनियंत्रित होकर पूरी तरह पलट गई। हादसे में बस के सभी चक्के ऊपर हो गए। बस में उस समय करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें आनन-फानन में निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटनास्थल से फरसाबहार की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, इसके बावजूद 108 एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस मामले को लेकर प्रशासन से बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!