कोंडागांव में गाय के पेट से निकाला गया 80 किलो पॉलीथीन, डॉक्टरों ने रूमेनोटोमी सर्जरी कर बचाई जान

Spread the love

कोंडागांव, बुधवार – जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं की बड़ी सफलता सामने आई है। एक बीमार गाय के पेट (रूमेन) से लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथीन निकालकर उसकी जान बचाई गई। यह जटिल रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. ढालेश्वरी और डॉ. दीपिका सिदार द्वारा की गई। सर्जरी में अश्विन नेताम और खेमराज साहू की अहम भूमिका रही।

डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन तब होता है जब वह गलती से पॉलीथीन या प्लास्टिक खा लेती है। ये पदार्थ रूमेन में जमा होकर पाचन तंत्र को बाधित करते हैं, जिससे गाय में भूख कम लगना, जुगाली बंद होना, पेट फूलना, कब्ज और वजन घटना जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं। यह समस्या अधिकतर तब देखी जाती है जब पशु कूड़े के ढेर से चारा खाने लगते हैं।

उपचार के तौर पर रूमेन की जांच के बाद सर्जरी द्वारा पॉलीथीन को हटाया जाता है। इसके बाद पशु को फ्लूइड, विटामिन और रूमेन उत्तेजक दवाएं दी जाती हैं। फिलहाल यह गाय विशेषज्ञों की निगरानी में है और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है।

पशुपालन विभाग की अपील
पशुपालन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का उपयोग बंद करें, कचरा खुले में न फेंकें, और अपने पशुओं को कचरा खाने से रोकें। पॉलीथीन इम्पैक्शन से पशुओं की जान को गंभीर खतरा हो सकता है, जिसे जनजागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार से रोका जा सकता है।

यह घटना पशुपालन विभाग के प्रयासों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेहनत का परिणाम है, जिसने एक मूक पशु की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!