कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने बांधाखार में 50 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, बोले—हर पंचायत तक पहुंचेगा विकास

Spread the love

कोरबा/पाली :- पाली जनपद एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाँधाखार में बीते बुधवार 29 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल के मुख्य अतिथिय एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल की अध्यक्षता व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जनपद सदस्य मनोज कंवर, ग्राम सरपंच प्रिंसी तानु सिंह मरावी, उपसरपंच सतीश तिवारी विशिष्ट अतिथियों के उपस्थिति में 50 लाख के पांच निर्माण कार्यों का विधि- विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास व भूमिपूजन किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विधायक श्री पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद लाखों के स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन किया गया, जिनमे जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत 23.38 लाख के दो नवीन आंगनबाड़ी भवन व इसी मद के 12.40 लाख का एक पीडीएस भवन, विधायक मद से 10 लाख का मरकीझाला में एक शेड निर्माण व समग्र विकास योजना से 5.20 लाख के एक सीसी रोड निर्माण कार्य सम्मिलित है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण जनता की अपेक्षाओं और मूलभूत जरूरतों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बाँधाखार में कई विकास योजनाए विभिन्न मद से स्वीकृत हुए है और आज उसका शिलान्यास व भूमिपूजन करते हुए काफी खुशी हो रही है। भाजपा सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा जिस सरकार के मंशानुसार जनता के विश्वास और सहयोग से हम लगातार पंचायतों को विकास योजनाओं से जोड़कर आमजनों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहे है।

विधायक ने ग्राम की सरपंच प्रिंसी मरावी के प्रयासों व प्रतिनिधित्व को लेकर सराहना करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर कार्य मे हमारी माताएं- बहनें बहुत आगे है। हमारी मातृ शक्ति चाहे तो सृष्टि की काया पलटने की शक्ति रखती है। इसीलिए मैं चाहता हूं कि माताएं- बहनें समाज के ऐसे हर काम मे आगे रहें। उन्होंने आगे कहा कि उसके क्षेत्र के विकास की गति को रुकने नही दिया जाएगा।

उन्होंने जनता द्वारा जताए गए भरोसे का सम्मान करने और विकास कार्यों के लिए यथासंभव प्रयासरत रहने व क्षेत्र की हर समस्या को चरणबद्ध तरीके से दूर करने का आश्वासन दिया। अंत मे पंचायत सचिव सुनील जायसवाल ने विधायक सहित उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वीकृत कार्यों और इनके निर्माण से निश्चित ही पंचायतवासियों को समुचित लाभ मिलेगा। शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!