कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, दो लोग घायल

Spread the love

पार्थो चक्रवर्ती की कलम से……✍🏻

कटघोरा। जिले के तानाखार ग्राम पंचायत भवन के सामने शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीज छोड़ कर बिलासपुर से अम्बिकापुर जा रही एम्बुलेंस में बड़ी दुर्घटना जिससे एम्बुलेंस चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब एक ट्रक चालक बिना सिग्नल दिए सड़क के बीच में ट्रक खड़ा कर सो गया था। इसी दौरान तेज़ रफ्तार में अंबिकापुर की ओर जा रही एम्बुलेंस उस खड़े ट्रक से जा टकराई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।



ग्रामीणों ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी पति हिरासत में; क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष की विशेष रिपोर्ट    छत्तीसगढ़/कोरबा   घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति हिरासत में; इलाके में…

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!