सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने जबरदस्त सुधार के साथ शुरुआत की। सोमवार सुबह 9:15 बजे तक सेंसेक्स 195 अंक की बढ़त के साथ 85,426.97 पर पहुंच गया। इसी समय निफ्टी भी 43 अंक चढ़कर 26,111.35 पर कारोबार करता दिखा।
आईटी और बैंकिंग सेक्टर ने दी मजबूती
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैब्स और ICICI बैंक प्रमुख गेनर्स रहे।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI लाइफ, ट्रेंट, अपोलो हॉस्पिटल्स और सिप्ला लूजर्स की लिस्ट में दिखे।
सेक्टोरल मोर्चे पर आईटी और PSU बैंक इंडेक्स 0.5–1% तक ऊपर रहे।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक, TCS, HDFC बैंक और मारुति ने बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान दिया।
उधर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटरनल, M&M और टाटा मोटर्स PV गिरावट में रहे।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4% नीचे ट्रेड करता दिखा।
आज के सत्र में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी, जबकि एनर्जी और ऑटो शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
सुदीप फार्मा IPO: दूसरा दिन
सुदीप फार्मा का IPO आज दूसरे दिन भी खुला है।
रिटेल निवेशक 25 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।
एक्सपर्ट की राय
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे के मुताबिक—
- पिछले हफ्ते निफ्टी ग्लोबल कमजोरी और एआई-टेक सेक्टर में बढ़ी चिंताओं के कारण दबाव में रहा।
- वॉल स्ट्रीट में टेक सेक्टर की रिकवरी, संभावित US-India ट्रेड डील,
- अक्टूबर में महंगाई 0.25% तक कम होना,
- न्यूयॉर्क फेड के सकारात्मक संकेत
- और कच्चे तेल की गिरती कीमतें
भारतीय बाजार के लिए राहत और मजबूती का संकेत देती हैं।
रुपया संभला, 49 पैसे चढ़कर 89.17 पर पहुंचा
सोमवार को रुपया तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट से उबरते हुए डॉलर के मुकाबले 49 पैसे मजबूत होकर 89.17 पर पहुंचा।
फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि—
- बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री,
- कच्चे तेल में गिरावट
- और घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
ने रुपये को सहारा दिया।
रुपया आज 89.46 पर खुला और 89.17 तक पहुंच गया।
शुक्रवार को यह 98 पैसे टूटकर 89.66 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।









