Parliament Update : लोकसभा में SIR और चुनाव सुधारों पर 10 घंटे लंबी बहस तय

Spread the love

लोकसभा में शीतकालीन सत्र का सातवां दिन बेहद अहम होने वाला है। मंगलवार को सदन में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर करीब 10 घंटे लंबी बहस होगी। इस चर्चा में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी समेत 10 बड़े नेता हिस्सा लेने जा रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 10 दिसंबर को जवाब देंगे।

इस बहस के केंद्र में SIR प्रक्रिया के दौरान वोट चोरी के आरोप, चुनाव आयोग की निष्पक्षता, तथा भविष्य के लिए व्यापक चुनाव सुधारों की ज़रूरत जैसे बड़े मुद्दे रहेंगे। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि SIR के दौरान BLO पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है, जिससे कई कर्मचारियों की मौत या आत्महत्या तक की घटनाएं सामने आई हैं। इधर बिहार चुनाव में NDA की रिकॉर्ड जीत के बाद विपक्ष एक बार फिर वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाने की तैयारी में है।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार SIR सहित चुनावी प्रक्रियाओं पर चर्चा की मांग कर रहा था। 1 और 2 दिसंबर को इस मुद्दे पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ था। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष के नेताओं को 2 दिसंबर को बैठक के लिए बुलाया। दोनों पक्षों की सहमति से 9 दिसंबर को लोकसभा में 10 घंटे की विस्तृत चर्चा तय की गई।

 

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!