Chor Bhatti Khurd Hatya : पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से हत्या, गांव में दहशत

Spread the love

बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांठ की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने स्कूटी से घर से घूमने के लिए निकले थे। जो रातभर घर वापस न आने पर गुरुवार सुबह परिजनों को शंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। तभी तलाश के दौरान परिजनों को गांव से लगे मुर्गा फार्म हाउस के पास, जहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं, खून से सने हाल में पड़े मिले। शव के करीब जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से घातक हमलाकर पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया है।

 फोरेंसिक टीम भी पहुंची मौके पर

जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 कोरबा में भी तीन की हत्या की आशंका

जिले उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की बुधवार-गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए 2.5 करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले रिचुअल के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा), मो. अशरफ (पुरानी बस्ती कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) बताए जा रहे हैं। तीनों कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन के ही एक फार्म हाउस में मौजूद थे, जहां यह कथित अनुष्ठान किया जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम कुदरी गांव आई थी, जिसने यह दावा किया था कि विशेष क्रिया के माध्यम से 5 लाख रुपये को रातों-रात 50 गुना बढ़ाया जा सकता है। इसी “तंत्र क्रिया” के दौरान तीनों की हालत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि उनके साथ मारपीट या किसी तरह की जोर-ज़बरदस्ती की गई होगी।

पुलिस ने घटनास्थल से बैगा और उसके साथ आये तीन प्रत्यक्षदर्शियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल पर मिले सामान और बैगा व उसकी टीम की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस तंत्र-मंत्र, आर्थिक ठगी, आपसी विवाद और हत्या-चारों कोणों पर जांच कर रही है। एक मृतक के मुंह से नींबू भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति के फार्म हाउस में हुआ, जहां तंत्र मंत्र के लिए विशेष कमरे जैसी व्यवस्था भी थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने कोरबा और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लोग हैरान हैं कि पैसा कई गुना करने के लालच में इस तरह जानलेवा खेल खेला जा सकता है। परिजनों के आक्रोश और शहर में बनी बेचैनी के बीच अब सबकी नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजों पर टिकी है।

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में नमन, भोजली महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से गूंजा समारोह, प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!