बिलासपुर CRPF कैंप में जवान ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव; मचा हड़कंप

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र स्थित CRPF कैंप परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जवान का शव कैंप की पुरानी बिल्डिंग के पीछे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही कैंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक जवान की पहचान जयप्रकाश गहिर (लगभग 33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के बेलपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खखहाली का निवासी बताया जा रहा है। जयप्रकाश CRPF में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

 कुछ देर बाद पेड़ पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जवान अन्य साथियों के साथ कैंप परिसर में मौजूद था और नियमित गतिविधियों में शामिल था। इसी दौरान कुछ समय बाद वह नजर नहीं आया। जवान की तलाश के दौरान दोपहर करीब 1 बजे कैंप की पुरानी बिल्डिंग के पीछे एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

शव देखते ही कैंप में मौजूद जवानों के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना सकरी पुलिस को दी गई।

 पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य

जवान ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंप परिसर में मौजूद जवानों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

CRPF कैंप जैसे सुरक्षित परिसर में जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!