पुटू बीनने गए 23 वर्षीय युवक पर शेर का हमला, दर्दनाक मौत; इलाके में दहशत का माहौल

Spread the love

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/तखतपुर । जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधा से लगे जंगल में पुटू (मशरूम) बीनने गए एक युवक पर शेर ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बांधा के वर्तमान सरपंच राजू नवरंग के 23 वर्षीय भतीजे धरम दास धृतलहरे के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

जंगल के बीच हुआ आमना-सामना

मिली जानकारी के अनुसार, धरम दास धृतलहरे जंगली पुटू बीनने के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। घटना जोगीपुर और बांधा ग्राम पंचायत के बीच स्थित जंगल में हुई। बताया जा रहा है कि जंगल के भीतर अचानक सामने से आए शेर ने युवक पर सीधा हमला बोल दिया। हमले में युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वन विभाग को दी गई सूचना, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना तत्काल खुड़िया वन परिक्षेत्र को दी गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लोरमी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की चेतावनी दी गई है।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!