ग्राम पंचायत बांधा के विकास का संकल्प: सड़क, पानी और बिजली को मिलेगी पहली प्राथमिकता

Spread the love

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। बिलासपुर विकासखंड तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधा में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पति राजू नारंग ने Vachannews टीम से बातचीत में पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की।

राजू नारंग ने बताया कि कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत की कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि गांव के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

 

सड़क निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों में बेहतर आवागमन के लिए रोड़ निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। खराब या आवश्यकतानुसार निर्माण की जरूरत वाले मार्गों को चिन्हित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

हर वार्ड में पानी पहुंचाना लक्ष्य

राजू नारंग ने कहा कि हर वार्ड में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना पंचायत की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानियों को दूर करने और जरूरत के अनुसार व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बिजली व्यवस्था को भी बनाया जाएगा बेहतर

गांव के विकास में बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हर वार्ड में बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की बात कही गई है। पंचायत क्षेत्र में जहां भी बिजली से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित विभाग के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

राजू नारंग ने कहा कि पंचायत का विकास तभी संभव है, जब ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समझकर उनका समाधान किया जाए। ग्राम पंचायत बांधा की कमियों को दूर करना और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनके कार्यकाल का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

अब देखने वाली बात होगी कि ग्राम पंचायत बांधा में सड़क, पानी और बिजली से जुड़े इन विकास कार्यों को धरातल पर कितनी तेजी से अमलीजामा पहनाया जाता है।

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में भीषण आग से मची तबाही! आहूजा टीवी सेंटर का लाखों का सामान जलकर राख

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में आग की लपटों से मचा हड़कंप, भाजपा कार्यालय के पास दुकान में भीषण अग्निकांड…

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!