दो महीने से सचिव नदारद, पंचायत के काम ठप! CEO को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान — पकरिया में उठे बड़े सवाल

Spread the love

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।

 

 

बिलासपुर/तखतपुर। विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत पकरिया में पंचायत सचिव के करीब दो महीने से काम पर नहीं आने का मामला सामने आया है। सचिव की अनुपस्थिति के चलते ग्राम पंचायत के जरूरी कामकाज प्रभावित होने और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करने की जानकारी Vachannews की टीम को दी गई है।

 

 

बताया जा रहा है कि सचिव के पंचायत में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने के कारण पंचायत के शासकीय कार्य, दस्तावेजी प्रक्रिया और ग्रामीणों से जुड़े कई जरूरी कामकाज ठप पड़े हुए हैं। इससे पंचायत का सामान्य संचालन प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

 CEO तखतपुर को लिखित शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान

मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचों द्वारा तखतपुर जनपद पंचायत के CEO को लिखित रूप से सूचना देकर समस्या के निराकरण की मांग की गई है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कामकाज की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ऐसे में लंबे समय तक सचिव के अनुपस्थित रहने से पंचायत के कार्यों पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है।

 बड़ा सवाल—आखिर दो महीने से सचिव कहां हैं?

ग्राम पंचायत पकरिया में सचिव की अनुपस्थिति को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दो महीने से सचिव पंचायत कार्यालय क्यों नहीं पहुंच रहे हैं? यदि सचिव किसी कारणवश अनुपस्थित हैं तो उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

अब पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की नजर जनपद पंचायत तखतपुर के अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर पंचायत के कामकाज को जल्द से जल्द पटरी पर लाएं, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

Vachannews की टीम इस मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

 

 

 

  • Related Posts

    शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो आरक्षक पर टूट पड़े आरोपी! रास्ते में रोककर डंडे से पीटा, बाइक में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झिल्ली में शराब के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर…

    10 वर्षों से मिट्टी के गणेश की आस्था का केंद्र बना जायसवाल मूर्ति भंडार

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। गणेश उत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। श्रद्धालु अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!