फिल्म ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाएंगे एक्टर यश

Spread the love

मुंबई। फिल्म केजीएफ से सुर्खियों में आने वाले साउथ सुपरस्टार यश अब अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में है। जिसमें वे रावन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, तो साई पल्लवी भी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में शुरू हो रही है। बता दें कि, इस फिल्म की खास बात यह है कि, एक्टर यश न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय कर रहें बल्कि वे इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं।

बता दें कि, फिल्मी की शूटिंग शुरू करने से पहले यश उज्जैन पहुंचे और उन्‍होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया है। बताया जा रहा है कि यश ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Toxic’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब ‘रामायण’ पर पूरा फोकस किया है। वहीं बीते दिनों सनी देओल ने कंफर्म किया है कि वह फिल्‍म में भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं।

  नितेश तिवारी के निर्देश में बनने वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री के साथ इंतजार है पर फिल्म अगले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा।

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!