वॉर 2 रिलीज से पहले मचाएगी धूम, तेलुगू राइट्स के लिए 120 करोड़ तक की डील चर्चा में

Spread the love

मुंबई : ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दो सुपरस्टार्स को एक साथ एक्शन अवतार में देखने की उम्मीदें फिल्म को पहले ही सुर्खियों में ला चुकी हैं। अब खबर सामने आ रही है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज से पहले ही 85 से 120 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

फिल्म के तेलुगू वर्जन के राइट्स को लेकर बड़ी डील की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता नागा वामसी और सुनील नारंग इस डिस्ट्रीब्यूशन डील को फाइनल करने में जुटे हैं। अगर यह डील तय होती है, तो ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी से बंधीं उम्मीदें

फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं, जिससे नॉर्थ और साउथ दोनों क्षेत्रों के दर्शकों में भारी उत्साह है। जहां ऋतिक की फैन फॉलोइंग हिंदी बेल्ट में जबरदस्त है, वहीं एनटीआर के एक्शन को साउथ में लेकर अलग ही दीवानगी देखी जा रही है।

‘वॉर’ फ्रेंचाइज़ी का दमदार सीक्वल

बता दें कि ‘वॉर 2’ साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और ऋतिक ने काम किया था। नए पार्ट में एक्शन को और भी बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ एक पावरफुल डांस नंबर भी शामिल है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा।

कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

रिलीज डेट कन्फर्म – 14 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के मौके पर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना ये होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!