दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत झलवारा रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन कनेक्टिविटी के विकास कार्य किए जाएंगे। यह कार्य 1 जून से 9 जून 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस कार्य के चलते ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2 जून से 8 जून तक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन 3 जून से 9 जून तक नहीं होगा।
इन ट्रेनों के रद्द होने से बीना, विदिशा और भोपाल के यात्रियों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों का उपयोग करें, जिससे उन्हें यात्रा में कोई असुविधा न हो।







