ठाणे में बड़ा रेल हादसा : भीड़भाड़ के चलते लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

Spread the love



मुंबई/ठाणे।
मंगलवार सुबह ठाणे जिले के दिवा और कोपर स्टेशन के बीच एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे की वजह ट्रेन में अत्यधिक भीड़ मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते कुछ यात्री नियंत्रण खो बैठे और चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पांच मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह भ्रम बना रहा कि हादसा एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ या लोकल से, लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हो गया कि हादसा लोकल ट्रेन से गिरने के कारण हुआ।

बताया गया है कि सुबह दफ्तर जाने की भीड़ में 8 से 12 यात्री चलती ट्रेन से गिर पड़े, जिनमें कुछ रेलवे ट्रैक पर और कुछ स्टेशन के बाहर गिरे। मृतकों में शाहपुर तालुका के आठगांव निवासी आदेश अनंत भोईर का नाम सामने आया है।

फिलहाल रेलवे की ओर से घटना पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मामले की जांच जारी है और हादसे की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। रेलवे सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं, जिन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर मुंबई लोकल की सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!