तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Spread the love

बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बोहारपार मोड़ के पास 11 जून 2025 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पिताईपाली के निवासी छोटूलाल चौहान (55), अजय बंछोर (32) और जुगसाय बंछोर (35) जब तहसील कार्यालय सरायपाली से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG06GW9102) ने उनकी बाइक (होंडा लीवो, क्रमांक CG06GM2088) को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बाइक पर सवार सभी तीनों लोग जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे अधिक चोटें छोटूलाल चौहान को आईं, जिनके सिर, हाथ, पैर और कंधे में गंभीर चोटें हैं। अजय बंछोर को भी सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है, जबकि जुगसाय बंछोर के सिर और पैर में चोट आई है। टक्कर के कारण बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटूलाल चौहान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के शंकरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना परिजनों ने तत्काल सरायपाली थाना में दी, जहां पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन क्रमांक CG06GW9102 के चालक पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 184-LKS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!