महासमुंद : जमीन विवाद में हुए सामूहिक हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Spread the love

महासमुंद। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी की अदालत ने जिले में हुए सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

मामला 11 सितंबर 2020 का है, जब तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम जोबा में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी परसराम गायकवाड़ और बज्रसेन गायकवाड़ ने ओसराम और जागृति गायकवाड़ की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार के अन्य पांच सदस्यों पर भी क्रूरतापूर्वक वार किया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत तीन-तीन बार आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 459 और 307/34 के अंतर्गत 10-10 वर्ष की सजा एवं 500-500 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

इस निर्णय को न्यायपालिका की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!