दुर्ग : महिला को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दंपति ने वसूले दो करोड़, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त

Spread the love

दुर्ग। जिले में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दंपति ने एक विवाहित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और महिला व उसके पति से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़ित दंपति ने 13 जून 2025 को थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे और उसका पति आनंद यादव ने साजिश रचते हुए महिला का अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे परिवार व अन्य लोगों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से दंपति से मोटी रकम वसूली। पुलिस ने जांच के दौरान अनुबंध पत्र, मोबाइल चैट और वॉइस रिकॉर्डिंग जैसे अहम सबूत जुटाए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर निलिमा और आनंद यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(2), और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16.45 लाख रुपये नकद, 80.49 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व बिस्किट, 25 लाख की एफडी, 35 लाख रुपये मूल्य का बंगला, 8 लाख की गाड़ियां, 100 अमेरिकी डॉलर, तीन मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और भी संपत्तियों की जांच की जाएगी।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!