रायपुर : राजधानी सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को गुरुवार सुबह बड़ी राहत मिली, जब राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा सहित कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। खासकर पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में खड़े न रहने की चेतावनी दी गई है।

बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!