रायपुर-अभनपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और हाइवा की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायपुर-अभनपुर हाइवे पर रॉयल ट्रेवल्स की एक तेज़ रफ्तार स्लीपर बस हाइवा वाहन से जा टकराई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, वहीं बस में फंसे अन्य यात्रियों को क्रेन के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि यह स्लीपर बस जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और हाइवा दोनों ही सड़क किनारे जा फंसे और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!