छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश — चार दिन का अलर्ट जारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही राजधानी में घने बादलों की चादर छाई रही, और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार और सोमवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबाजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 30 जून से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया है।

तेज आंधी-तूफान और रुक-रुककर बारिश का दौर रहेगा जारी, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!