तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Spread the love

सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव माटकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पानसर निवासी युवक के रूप में हुई है।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं और वाहन चालकों से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!