डीपाडीह में बड़ा बस हादसा टला, चालक को आया मिर्गी का दौरा, परिचालक ने दिखाई सूझबूझ

Spread the love

जशपुर। जिले के डीपाडीह इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब एक यात्री बस के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बस परिचालक की तत्परता और साहस ने सभी की जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस अपने निर्धारित मार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही थी कि तभी चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार दो लोगों को केवल मामूली चोटें आईं।

इस दौरान बस में स्थिति बिगड़ती देख परिचालक ने तत्काल मोर्चा संभाला। वह दौड़कर ड्राइविंग सीट तक पहुंचा और ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। यदि परिचालक समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं बीमार चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!