कवर्धा जिले में सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली घटना: चार की मौत, पांच घायल

Spread the love

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरपानी चाटा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी और संकरे रास्ते पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सीधा खाई में जा गिरा। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार लोग वाहन के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाई के दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आई, बावजूद इसके राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पहले भी हो चुकी हैं दर्दनाक घटनाएं

गौरतलब है कि कुकदूर थाना क्षेत्र पहले भी इस तरह के भयावह हादसों का गवाह बन चुका है। मई 2024 में बाहपानी गांव के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग घायल हुए थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे और पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे।

बस हादसे में भी दर्जनों घायल

इसी तरह 25 मई 2025 को पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई थी। यह बस कोरबा से कवर्धा की ओर जा रही थी। इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए थे। बस में भारी संख्या में लोग सवार थे और रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!