हिम-क्वेस्ट 2025: मिनर्वा शिक्षण संस्थान ने छात्रों को दिया सुनहरा मौका, लॉन्च हुआ टैलेंट हंट एग्जाम

Spread the love

बिलासपुर। मिनर्वा शिक्षण संस्थान ने छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘हिम-क्वेस्ट 2025’ टैलेंट हंट एग्जाम का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। वीरवार को आयोजित समारोह में बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल और सीएमडी राकेश चंदेल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर की गई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि कठिन परीक्षाएं ही असली काबिलियत को सामने लाती हैं। असफलता से घबराने की बजाय उसे सीख के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने हिम-क्वेस्ट को विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच बताया।

मिनर्वा स्टडी सर्कल के सीएमडी राकेश चंदेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। 12वीं कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को स्कूटी दी जाएगी, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी बहुमूल्य पुरस्कार मिलेंगे।

इस योजना की विशेष बात यह है कि मिनर्वा संस्थान द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की नकद राशि और छात्रवृत्तियां छात्रों को प्रदान की जाएंगी। 10वीं और 11वीं के छात्रों के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ एप्पल मैकबुक भी इनाम के रूप में रखा गया है।

हिम-क्वेस्ट 2025 निश्चित ही छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी अवसर है, जो न सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित करेगा बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी देगा।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!