लोविना कोर्ट्स प्रोजेक्ट पर सीजी रेरा की बड़ी कार्रवाई: खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक, वित्तीय अनियमितता का आरोप

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (CG RERA) ने बिलासपुर स्थित बहुचर्चित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लोविना कोर्ट्स में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री, पंजीयन और किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक लगा दी है। यह आदेश रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के मामले में जारी किया गया है।

रेरा के अनुसार, कानून के तहत किसी भी परियोजना के प्रमोटर को खरीदारों से प्राप्त कुल राशि का 70% भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य होता है, ताकि वह राशि केवल निर्माण और भूमि लागत जैसे उद्देश्यों के लिए उपयोग हो। लेकिन लोविना कोर्ट्स प्रोजेक्ट के प्रमोटर ने इस नियम की अनदेखी की, जिससे वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रमोटर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सभी उल्लंघनों का समाधान नहीं करते और निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करते, तब तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

  • Related Posts

    कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!