मुंगेली (छत्तीसगढ़)। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह छत्तीसगढ़ में कई कारणों से चर्चा का विषय बन गया। कहीं मंच पर मारपीट की घटना हुई तो कहीं काले कबूतर उड़ाए जाने का मामला सामने आया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां मुंगेली जिले से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना ने बटोरीं।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) उल्टा तिरंगा लगाकर पहुंच गए। समारोह में मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो हैरान रह गए।

तभी किसी ने यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन सवालों के घेरे में है, हालांकि अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।










