कटघोरा पुलिस ने बड़े बांका गांव में लगाया चलित थाना, नशा मुक्ति व साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the love

समजीत सिंह की कलम से…..✍🏻

कोरबा/कटघोरा  — “सजग कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने मंगलवार को बड़े बांका गांव में चलित थाना आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने किया। आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।



गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाई। ग्रामीणों को बताया गया कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए।



साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने समझाया कि अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या किसी भी बैंक संबंधी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।



यातायात नियमों पर जोर देते हुए लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की सलाह दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है और ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!