पाली थाना के दो पुलिसकर्मी विवादों में, अवैध वसूली और शराब कमीशनखोरी से बिगड़ रही पुलिस की छवि

Spread the love

कोरबा/पाली। पाली थाना क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली इन दिनों क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक अशोक खांडेकर और आरक्षक अनिल कुमार कुर्रे अवैध वसूली और शराब कारोबार में कमीशनखोरी कर वर्दी की छवि धूमिल कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि रात-बेरात हेलमेट चेकिंग और सुबह-सुबह अल्कोहल टेस्टिंग के नाम पर पुलिसकर्मी वाहन रोककर जबरन वसूली करते हैं। यही नहीं, अधिकारियों और पत्रकारों तक की गाड़ियां रोककर पैसों की मांग करना इनके लिए आम बात हो गई है।

सूत्रों का दावा है कि एएसआई खांडेकर खुलेआम कहते हैं – “मैं किसी का नौकर नहीं, यहां तक कि एसपी का भी गुलाम नहीं।” वहीं आरक्षक कुर्रे पुलिस की वीआईपी जीप में घूमते हुए खुद को बड़े अफसरों से भी ज्यादा ताकतवर बताने से नहीं चूकते।

जिले में पुलिस की मनमानी पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने कई कदम उठाए हैं, लेकिन पाली थाना में इन दोनों कर्मियों की हरकतों से पुलिस की साख पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस मामले में संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!