चाकाबुड़ा पंचायत में सचिव को यथावत रखने की मांग, सरपंच और पंचों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

कोरबा/कटघोरा । ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में सचिव के स्थानांतरण के विरोध में सरपंच, उपसरपंच और पंच एकजुट हो गए हैं। उन्होंने जनपद पंचायत कटघोरा के सीईओ यशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर महिला सचिव रजनी सूर्यवंशी को पंचायत में ही यथावत रखने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्राम सरपंच उमाबाई ने उल्लेख किया है कि पंचायत में कार्यरत महिला सचिव का स्थानांतरण कर पुरुष सचिव पंचम लाल पाटले की पदस्थापना की गई है। सरपंच का कहना है कि महिला सरपंच होने के नाते पुरुष सचिव के साथ कार्य करने में असहजता होगी, जिससे पंचायत के कार्यों के संचालन पर असर पड़ सकता है।

सामूहिक हस्ताक्षरित इस पत्र में उपसरपंच और पंचों ललिता देवी, गौरी शंकर और दीपक कुमार ने भी सचिव को पुनः पदस्थ करने की मांग का समर्थन किया है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का कहना है कि महिला सचिव के रहते पंचायत कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे थे, इसलिए उन्हें यथावत रखा जाए।

  • Related Posts

    नवापारा में गूंजेगा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विशेष रिपोर्ट।     कोरबा। कोरबा जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का…

    शिक्षा के साथ संस्कार की अलख: इंडियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, ज्ञान-बुद्धि के दाता से विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!