बिलासपुर : सनरूफ से स्टंट करते चार युवक गिरफ्तार, कार जब्त – सोशल मीडिया के लिए बना रहे थे वीडियो

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू रिवर व्यू रोड पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में स्टंट करते चार युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और सेल्फी बना रहे थे। इस खतरनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया के लिए शूट किया जा रहा था, जिससे खुद के साथ राहगीरों की जान को भी खतरे में डाला जा रहा था।

पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई कार (नंबर CG-10-BP-9101) को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान:

1. लव उर्फ लक्की कुम्भकार – निवासी कपिल नगर, सरकंडा


2. अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार – निवासी एनटीपीसी क्वार्टर सीपत (वर्तमान पता – विनोबा नगर)


3. रमाशंकर कौशिक – निवासी पुराना सरकंडा


4. प्रियांशु कश्यप – निवासी माता चौरा, सरकंडा

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
23 जुलाई की रात जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक न्यू रिवर व्यू रोड पर खतरनाक ड्राइविंग और सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बना रहे हैं, टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

सीएसपी का सख्त संदेश
सीएसपी सिविल लाइन, निमितेश सिंह ने कहा, “सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे।”

पुलिस ने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी खतरनाक या असामान्य व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!