रपटा पुल में भरे पानी ने बनाया सुरम्य नजारा, अरपा प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

पुराने पुल के पास बना नया डेम साल भर रहेगा जलमग्न, चांटीडीह से इंद्रा सेतु तक नदी किनारे विकसित हो रहा आकर्षक कॉरिडोर

रपटा पुल में पानी भरने से बना मनोरम दृश्य
बिलासपुर के चांटीडीह क्षेत्र में स्थित सालों पुराना रपटा पुल इन दिनों डेम का पानी भरने के कारण सुरम्य और दर्शनीय स्थल में बदल गया है। यह पुल पुराने सब्जी मंडी के समीप स्थित है। पास ही नया डेम बनाया गया है जो पूरा तैयार हो चुका है, हालांकि यातायात के लिए अभी इसे चालू नहीं किया गया है।

नया डेम सालभर रहेगा जलमग्न, अरपा प्रोजेक्ट को मिल रही गति
स्थानीय प्रशासन की योजना के अनुसार यह डेम पूरे वर्ष जल से भरा रहेगा। इसका उपयोग न केवल दृश्य सौंदर्य के लिए बल्कि अरपा प्रोजेक्ट के तहत जल प्रबंधन और विकास कार्यों के लिए भी किया जाएगा। इसी क्षेत्र से होकर गुजर रहे अरपा प्रोजेक्ट के तहत नदी के दोनों किनारों पर सड़क निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।

रपटा पुल से इंद्रा सेतु तक बन चुकी है आकर्षक सड़क
रपटा पुल से इंद्रा सेतु पुल तक नदी के किनारे सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह क्षेत्र अब हैप्पी स्ट्रीट और रीवा व्यू जैसे पर्यटन स्थलों का रूप ले रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आकर्षण का नया केंद्र मिलेगा।

बिलासपुर शहर को मिलेगा नया रिवरफ्रंट लुक
अरपा नदी किनारे विकसित हो रहा यह कॉरिडोर शहर को नया आयाम देगा। स्थानीय लोग अब सैर, भ्रमण और फोटोग्राफी के लिए इस क्षेत्र को प्राथमिकता देने लगे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की यह पहल शहर की सौंदर्यता बढ़ाने में सफल हो रही है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!